फिल्मी सितारे फिल्मों में अक्सर जोखिम भरे स्टंट करते रहते हैं. लेकिन कभी-कभी काफी सावधानी बरतने के बावजूद किसी-न-किसी के साथ हादसा हो जाता है. अमिताभ बच्चन के साथ भी उनकी अगली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान ऐसा ही हुआ. वह घायल हो गए थे, लेकिन वे पहले भी स्टंट करते वक्त दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, जिसका खुलासा खुद अजय देवगन ने किया.बॉलीवुड स्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले ही फिल्म का जबरदस्त एक्शन से भरपूर ट्रेलर सामने आया था. ट्रेलर पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया. ट्रेलर में अजय माथे पर भस्म लगाकर दुश्मनों को धूल चटाते नजर आ रहे हैं. एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्शन की कमान भी अजय देवगन ने ही संभाली है. भोला का ट्रेलर शेयर करते हुए अजय ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया, जो उनकी साल 1998 में आई फिल्म ‘मेजर साब’के दौरान का था. जिसमें वह अमिताभ बच्चन को देख हैरान हो गए थे.बिग बी ने जब लगाई 30 फीट की ऊंचाई से छलांगअजय की फिल्म ‘भोला’ के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सींस हैं. लेकिन जब उनसे इन्हें लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अब चीजें काफी बदल गई है. अब काम थोड़ा आसान भी है. लेकिन साल 1998 में जब अमिताभ बच्चन ने एक्शन सीन करना शुरू किए थे उस वक्त स्टंट करने के दौरान कोई गद्दे, सुरक्षा के उपाय और केबल नहीं होते थे. ये किस्सा फिल्म मेजर साब की शूटिंग के दौरान का है जब 30 फीट की ऊंचाई से कूदने की वजह से बिग बी बुरी तरह घायल हो गए थे. मैं तो उनका स्टंट देखकर हैरान हो गया था.पहले के मुकाबले अब आसान हो गया कामअपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय ने ये भी बताया कि पहले के मुकाबले अब फिल्मों में एक्शन सीन करना काफी आसान हो गया है. अब स्टंट के दौरान सभी तरह की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है. अजय ने आगे कहा कि स्टंट बहुत सारी सुरक्षा और सावधानी के साथ किए जाते हैं. भोला में भी इस बात का ध्यान रखा गया. पहले की तुलना में अब स्टंट करना कोई बड़ी बात नहीं.बता दें कि अजय देवगन की ये एक्शन फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अजय देवगन जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं. अजय के अलावा इस फिल्म में बी टाउन की सुपरस्टार तब्बू भी नजर आएंगी.
― Advertisement ―
क्या 2035 तक आम आदमी स्पेस में रहेगा?
रात को छत पर लेटकर चाँद देखना अब सिर्फ रोमांस या कविता की बात नहीं रह गई है। साल 2026 में दुनिया एक नए...
जब अमिताभ बच्चन ने 30 फीट की ऊंचाई से लगाई छलांग, अजय देवगन भी हो गए थे हैरान



