Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजन सहयोग के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं : आलोक गुप्ता

जन सहयोग के बिना अपराध नियंत्रण संभव नहीं : आलोक गुप्ता

  • अपराध निरोधक थाना कमेटी के अध्यक्ष विक्की गुप्ता व राकेश मौर्य बने महामंत्री

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कस्बे के सिनेमा गली स्थित अशोक चित्र मंदिर हाल में अपराध निरोधक थाना कमेटी मुंगरा बादशाहपुर की एक बैठक अजय तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कमेटी के सदस्यों के सर्वसम्मत से विक्की गुप्ता को पुनः अध्यक्ष, राकेश मौर्य महामंत्री, आलोक गुप्ता संरक्षक, त्रिपुरारी शंकर पटेल व अनुज श्रीवास्तव उपाध्यक्ष,राजकुमार पटेल मुख्य सलाहकार, नमन गुप्ता मीडिया प्रभारी, अजय तिवारी संगठन मंत्री, अमित गुप्ता व्यवस्थापक, भैया राम संप्रेच्छक व खालिद अंसारी कोषाध्यक्ष बने। बैठक में उपस्थित लोगों ने अपराध विहीन समाज की स्थापना के लिए मंथन किया। गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने पर जोर दिया साथ ही बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा पर बल दिया। अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू करने का विचार किया गया। मुख्य अतिथि डायरेक्टर व संरक्षक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि आपसी समन्वय व सहयोग स्थापित कर अपराध पर नियंत्रण संभव है। समाज में अपराधों पर अंकुश लग सके इसके लिए समिति द्वारा जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। नव नियुक्त अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण में सामाजिक संगठन की भूमिका अहम होती है। यदि यह सभी लोग मिलकर कार्य करें तो अपराध खत्म हो तो नहीं ब्ाल्कि काम जरूर हो जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राकेश मौर्य ने किया। इस अवसर पर त्रिपुरा शंकर पटेल, मोहम्मद खालिद, गुलाब सिंह, मनीष कुमार केसरी, संदीप यादव, भैया राम, राजीव कुमार मौर्य, रवि गुप्ता, सोनू गुप्ता, शिवम सरोज उपस्थित रहे।