Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरजन कल्याणक़ारी योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराये : सुशील मिश्रा

जन कल्याणक़ारी योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराये : सुशील मिश्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल पंवारा ने ‘गांव चलो’ अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा ज़िला महामंत्री सुशील मिश्रा उपस्थित रहे।कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह सनी ने की और कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री अजय दुबे ने किया।

मुख्य अतिथि सुशील मिश्रा ने कहा कि 4 से 11 फरवरी तक सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी ज़िला मंडल के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधि गाँव गाँव जायें और पार्टी की रीति-नीति एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणक़ारी योजनाओं से आम जनमानस को अवगत कराये। अबकी बार भाजपा की 400सौ सीट के साथ एक बार फिर मोदी सरकार आयेगी इस बाबत बूथ स्तर पर प्रचार प्रसार करें। उन्होंने आगे कहा कि संगठन के सभी कार्यों को हम सब मिलकर करेंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर लोकसभा सीट को अधिक से अधिक वोटों से जितेंगे और एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह सनी ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि गांव चलो अभियान के तहत सभी कार्यों को बूथ स्तर पर जाकर गाँव चलो अभियान में बताए गए कार्यों को करना है। केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाएं और विकसित भारत का विजन लेकर प्रत्येक बूथों पर चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव सामने है। पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी को एक बूथ पर अवश्य जाना है। उक्त कार्यशाला में चन्द्रमणि तिवारी देवेन्द्र प्रताप सिंह राजेश गुप्ता रमेश प्रताप सिंह चंद्रेश गुप्ता महेंद्र बिंद सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।