Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजनसंचार विभाग में नई शिक्षा नीति की प्रभावशीलता पर डॉ.सुरेंद्र करेंगे  शोध

जनसंचार विभाग में नई शिक्षा नीति की प्रभावशीलता पर डॉ.सुरेंद्र करेंगे  शोध

  • आईसीएसएसआर,नई दिल्ली से पीडीएफ में हुए हैं चयनित
  • विभागाध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्र के निर्देशन में अपना शोध कार्य करेंगे पूर्ण

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में   डॉ.सुरेन्द्र कुमार यादव का चयन पीडीएफ के लिए हुआ है। सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी.एस.एस.आर.), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप में चयनित डॉ.सुरेंद्र कुमार यादव  उच्च शोध हेतु जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ.मनोज मिश्र के निर्देशन में अपना शोधकार्य पूर्ण करेंगे। यह शोध अध्ययन मीडिया शिक्षण संस्थानों द्वारा नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं प्रभावशीलता पर होगा। इस शोध से मीडिया शिक्षण संस्थानों द्वारा अपनायी गयी नई शिक्षा नीति से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने और उसके दूरगामी प्रभाव को जानने में मदद मिलेगी। डॉ.सुरेन्द्र कुमार यादव ने एम.फिल.की उपाधि महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा, महाराष्ट्र तथा पीएच.डी. उपाधि लखनऊ विश्वविद्यालय,लखनऊ से प्राप्त की है। डॉ.सुरेन्द्र कुमार यादव विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में पहले पीडीएफ शोधार्थी हैं।