जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अन्तर्गत शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में सार्वभौमिक मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्राप्त करने तथा कक्षा 3 तक के सभी बच्चों में पढ़ने लिखने और संख्या ज्ञान में ग्रेड स्तर की अपेक्षित योग्यता प्राप्त करने के उद्देश्य से निपुण भारत मिशन प्रारंभ किया गया है। शासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार एआरपी द्वारा अपने विकासखण्ड में सहयोगात्मक पर्यवेक्षक के माध्यम से शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि एवं शैक्षिक वातावरण में सुधार सम्बंधी कार्य किये जा रहे हैं। राज्य परियोजना द्वारा एकेडमिक रिसोर्स प्रसेंस को 10 विद्यालयों का चयन करते हुए माह दिसंबर 2023 तक निपुण विद्यालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार एवं संवेदीकरण हेतु जनपद में एआरपी की कार्यशाला का आयोजन सोमवार को मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज जौनपुर में आयोजित हुआ। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम उपस्थित रहे। आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी का स्वागत प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त एआरपी का क्षमता संवर्धन करते हुए निर्धारित उद्देश्यों को समयान्तर्गत प्राप्त करने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा जनपद मे आयोजित नेट-1 परीक्षा मे लगभग 97प्रति. छात्र उपस्थिति के साथ परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु बीएसए व उनकी टीम की सराहना की गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा कार्यशाला मे उपस्थित जिलाधिकारी सहित अधिकारियों को आयोजित कार्यशाला मे प्रतिभाग करनें वाले अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी व एआरपी के मध्य समंवय स्थापित कर टीम भावना से कार्य करते हुए निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। कार्यशाला मे नोडल अधिकारी वरिष्ठ विशेषज्ञ सामुदायिक सहभागिता माधव तिवारी, खुशी गोयल, सदस्य निपुण भारत सेल लक्ष्य जैन, एसएलडीपी टीम सरकार मेहंदी, जनपद अंबेडकर नगर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह, 12 खंड शिक्षा अधिकारी, 2 एसआरजी, 45एआरपी के साथ-साथ जनपद जौनपुर से उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रविंद्र नाथ यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, समस्त जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी द्वारा कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
जनपद में आयोजित हुई एआरपी कार्यशाला

Previous article


