Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनजागरण यात्राके 106वें दिन पंकज महाराज ने किया सत्संग

जनजागरण यात्राके 106वें दिन पंकज महाराज ने किया सत्संग

बदलापुर। ‘देशवा में होई सदाचार कै उत्थान हो, बदलि जाई दुनियां। बदली हिन्दुस्तान तौ बदलि जाई दुनियां।Ó उपरोक्त परिवर्तनकारी बाबा जयगुरुदेव महाराज के सन्देशों के साथ उनके उत्तराधिकारी संत पंकज महाराज अपने 122 दिवसीय शाकाहार-सदाचार जनजागरण यात्रा के 106वें पड़ाव पर कल सायंकाल बदलापुर पुरानी बाजार के निकट पूरा मुकुन्द में सत्संग सम्बोधन में महाराज ने कहा कि जब आपके पुण्य कर्मों का उदय होता है, तब आपको सौभाग्य से महात्माओं का सत्संग प्राप्त होता है। यह मत पूछना कि महात्मा किस जाति के हैं। महात्माओं की कोई जाति होती भी नहीं है। महात्मा तो साधना करके अपनी आत्मा का तार परमात्मा से जोड़ चुके होते हैं, वे जाति-बरन-कुल खो चुके होते हैं। जरूरत भर के लिये, जीविकोपार्जन के लिये जगत का व्यवहार करो बाकी समय निकाल कर भगवान का सच्चा भजन कर लो, जिसके लिये यह मानव तन तुमको मिला है। अबकी बार खाली चला गया तो फिर युगों-युगों तक दुबारा यह मानव तन आपको मिलने वाला नहीं है। भजन कोई गाना बजाना नहीं है, भजन कोई गीत संगीत भी नहीं है। भजन कहते हैं अन्तरी कान से वेदवाणी, अनहदवाणी को सुनना। वहां बिना बजाये छ: राग छत्तीस रागनियां रातो-दिन बजती रहती है। महाराज ने शाकाहार अपनाने तथा नशा त्याग की पुरजोर अपील करते हुये कहा कि ये नवयुवक आपकी पूंजी व देश की धरोहर हैं। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, राम अकबाल प्रजापति, अभिशेक पाल, सुरेष गुप्ता, रमाकान्त सिंह, राजन सिंह, उदय मिश्रा, नालन्दा संगत के अनिल सिंह, शेखपुरा से दिनेश सिंह सहित आदि उपस्थित रहें।