Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजघन्य मामलों में प्रभावी पैरवी कर सुनाये सजा : जिलाधिकारी

जघन्य मामलों में प्रभावी पैरवी कर सुनाये सजा : जिलाधिकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि महिला, किशोर व अन्य जघन्य मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए अधिक से अधिक सजा कराई जाए। पुराने चिन्हित प्रकरणों में जो मामले बहस में हो उनकी सूची तैयार कर उनका निस्तारण किया कराए।जनपद के टॉप टेन चिन्हित माफियाओं के मामले में अधिक से अधिक सजा दिलाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा की पीड़ितों को न्याय दिलाना हम सभी की जिम्मेदारी है। एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, शस्त्र अधिनियम से सम्बंधित महत्वपूर्ण एवं गंभीर मामलों को चिह्नित करते हुए उसके निष्पादन के लिए ससमय कार्यवाही की जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह सहित शासकीय अधिवक्ता और अभियोजन अधिकारीगण उपस्थित रहे।