- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरईल का मामला
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरईल गांव में घर से सौ मीटर दूर खेत में काम कर रहे एक महिला एक पुरुष पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उनका निजी चिकित्सक में इलाज करवाया। जानकारी के अनुसार धौरईल गांव निवासी निगम प्रजापति 40 वर्ष घर से सौ मीटर दूर खेत में काम कर रहे थे कि पीछे से जंगली सूअर ने हमला कर दिया। शोरगुल की आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे। लोगों को देख जंगली सूअर भागने लगाञ भागते समय उसी गांव की निवासी मकरंद लाल प्रजापति की पत्नी प्रेमा देवी 45 वर्ष सामने आ गई। उनके ऊपर भी जंगली सूअर ने जोरदार हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर परिजनों ने पहुंचकर दोनों लोगों को इटौरी बाजार में निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले गए इसके पहले भी जंगली सूअर गांव में कई व्यक्तियों के ऊपर हमला कर चुका है जिससे लोगों को अकेले खेत में काम करने जाने से डर लगने लगा और उसके हमले से गांव में दहशत बनी हुई है। परिजन अपने बच्चों को घर से निकलने नहीं दे रहे हैं।


