- कुटीर पीजी कालेज चक्के में कार्यशाला का हुआ आयोजन
जौनपुर धारा, पराऊगंज। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में परम्परा कृषि में नई तकनीकी जल संरक्षण नवाचार एवं 21वीं शताब्दी के कौशल पर आधारित कार्यशाला का आयोजन जेपी सिह हाल में मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य मेजर डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी ने कहाकि किसी भी संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है कि सभी छात्रों के नैतिक मूल्यों का विकास करना। प्रोफेसर डॉ. आरके पाण्डेय, डॉ. अमरेश कुमार, वाचस्पति त्रिपाठी एवं अनिमेष त्रिपाठी ने कृषि जल संरक्षण कृषि से लाभ तथा कृषि में नवाचार क्यों जरूरी है सहित विभिन्न विषयों पर सभी छात्र एवं छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के आरंभ में मां सरस्वती एवं संस्थापक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। संपूर्ण कार्यक्रम के आयोजक नेहरू युवा केंद्र जौनपुर उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित हुआ। इस मौके पर राम सिंह यादव, आलोक यादव, रंजीत कुमार, प्रेमचंद भारती, देवेश सिह, अजीत कुमार मिश्र, दुर्गा प्रसाद तिवारी, डॉ. अनूप, मुकेश यादव, लालमणि भारती, कृष्ण कुमार मिश्र समेत छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुज कुमार शुक्ल ने किया।



