― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक

संचारी रोग नियंत्रण को लेकर हुई बैठक

जौनपुर धारा, सुइथाकला। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य व यूनीसेफ के पदाधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान पर रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही के संबंध में शिक्षा विभाग के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें पदाधिकारियों द्वारा जल जनित बीमारियों और मच्छरों से होने वाली 6 जानलेवा बीमारियों के बारे में शिक्षकों संग विस्तारपूर्वक विचारों को साझा किया गया। आगामी कार्य योजना के अनुरूप कार्य संपादित करने और बच्चों को नियमित टीकाकरण के महत्त्व के बारे में जानकारी देते हुए विस्तार से बताया। गौरतलब हो कि उक्त रोग पर नियंत्रण पाने के लिए एक अप्रैल से एक माह का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम पवन शर्मा व यूनीसेफ के बीएमसी अतुल कुमार सिंह समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Share Now...