जौनपुर धारा, खुटहन। छित्तूपुर बाजार में एक पखवाड़ा पूर्व कालेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही स्नातन की छात्रा पर तीन नकाबपोश युवकों द्वारा चाकू से किए गए। हमले के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। कम्पनियां गांव निवासी फूलचंद यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री कुमारी दीपी कादीपुर स्थित एक महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा है। वह नित्य छित्तूपुर बाजार में अपनी साइकिल खड़ी कर कालेज की बस से पढ़ने जाती है। गत छह नवम्बर को वह बस के इंतजार में खड़ी थी तभी एक बाइक से शेरपुर गांव के अमजद, कैस और फहीम उसके पास पहुंच एक चिट्ठी फेंककर भाग गए। वह उसे खोली तो उसमें लिखा था। वह मेराज से शादी नहीं करेगी तो वह तुम्हें कादीपुर में जान से मार देगा। लोक लाज वस उसने घटना की जिक्र घर पर नहीं किया। आरोप है कि बीते 17 नवंबर को दीपी छित्तूपुर बाजार में बस का इंतजार कर रही थी। तभी अपाचे बाइक पर मुंह बांधकर आये तीन युवकों ने उसे थप्पड़ मारते चाकू से हमला कर दिया। मौके पर लोगों को जुटता देख हमलावर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने नामजद मेराज के अलावा दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
― Advertisement ―
छात्रा पर चाकू से हमला करने के मामले में तीन पर केस

Previous article
Next article

