Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्रा ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

छात्रा ने लगाई फांसी, मचा कोहराम

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुरिस गांव की एक छात्रा ने रविवार की देर शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। रविवार की शाम उक्त गांव निवासी 14 वर्षीय सुमन बिंद पुत्री गिरीश बिंद जो कक्षा नौ की छात्रा है। अपने घर के प्रथम तल पर बने कमरे के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। परिवार वालों को जब तक इसकी जानकारी मिली तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।