Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरचौथे दिन भी जारी रहा टिकट बिक्री बढ़ाओ अभियान

चौथे दिन भी जारी रहा टिकट बिक्री बढ़ाओ अभियान

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत रेलवे स्टेशन से रेल टिकटों की बिक्री बढ़ाने के लिए रेलवे संघर्ष समिति का अभियान लगातार जारी है। अभियान के चलते टिकटों के बिक्री में बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने बस और अन्य छोटे निजी और सवारी वाहनों से जौनपुर, औडिहार या गाजीपुर जाने वाले यात्रियों से ट्रेन से ही यात्रा करने के लिए प्रेरित किया। अभियान का असर यह है कि टिकट की बिक्री में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। रेलवे के एक कर्मचारी ने बताया कि महीने में एक से सवा लाख रुपये तक के टिकटों की बिक्री हो रही है। अभियान के सदस्यों का कहना है कि यदि अन्य ट्रेने भी रुकने लगेंगी तो टिकटों की बिक्री और बढ़ जाएगी। अभियान में सर्वेश दीक्षित, मनोज कमला पुरी, अनिल कुमार सोनकर, गांगुली, सुभाष यादव, वकील अहमद अंसारी, हंस कुमार सोनकर, मैकाले आदि शामिल हैं।

Share Now...