जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के अमिहित गांव में बीती रात चोरी हो गई। चोर विवेक सिंह के घर से 20 लाख के सोने चांदी के गहने और करीब एक लाख रुपए के बर्तन और कपड़ा उठा ले गए। चोरी की रात विवेक घर में ताला लगाकर बारात गए थे। सबेरे घर पहुंचे तब चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस चौकी के प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घर से करीब चार सौ दूर कुछ बिखरा पड़ा हुआ पेपर्स और सामान बरामद हुआ है। विवेक ने बताया कि चोर छत के रास्ते आंगन में उतर गए और सभी कमरों को खंगाल कर माँ गीता देवी, पत्नी अदिति सिंह और चाची पिंकी सिंह के सोने चांदी के सभी गहने उठा ले गए। इसके अलावा पीतल और फूल के बर्तन कीमती कपड़े भी समेट ले गए। विवेक ने केराकत थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में गहनों की कीमत 20 लाख रुपए और बर्तन तथा कपड़ों की अनुमानित कीमत एक लाख रुपए समेत कुल 21 लाख रुपए लिखी है। पुलिस ने पीड़ित से गहनों की रसीद मांगी है।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
चोरों ने 20 लाख के आभूषण सहित सामान किया पार



