जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना से लगभग 400मीटर दूर नगर के आदर्श नगर कालोनी में बीती रात सूने घर की कुंडी तोड़ कर घुसे हौसला बुलंद चोरों ने इत्मीनान से पूरा घर खंगाल डाला।आलमारी, अटैची आदि में रखा गया लगभग 50 हजार नकदी समेत लगभग आठ लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात उठा ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव केशरी एवं उनके भाई दीपक केशरी आदि ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल कर घटना का पदार्फाश करने में जुट गई है। नगर के आदर्श नगर कालोनी निवासी दीपक केशरी पुत्र कामता प्रसाद केशरी 16 फरवरी को दोपहर लगभग 11 बजे अपनी बहन के घर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए घर में ताला लगा कर सपरिवार चाक घाट प्रयागराज गए थे। रात में दरवाजे की कुंडी तोड़ कर घुसे चोरों ने इत्मीनान से पूरे घर को खंगाल डाला तथा आलमारी में रखे 50 हजार नकदी समेत लगभग आठ लाख से अधिक के जेवरात उठा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने फोन पर घटना की सूचना दी तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में बहन के घर से अपने घर आकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सदल बल पहुंचे कस्बा प्रभारी बीर बहादुर ने घटना की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस सम्बन्ध में भाजपा नेता राजीव केशरी ने बताया कि चोर केवल जेवरात एवं नकदी ही ले गए हैं। चोरों ने बच्चों के गुल्लकों को भी तोड़ कर उसमें एकत्रित किए गए पैसों को बटोर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त सहित अन्य प्रबुद्ध जन मौके पर पहुंच कर घटना का पदार्फाश करने की पुलिस प्रशासन से अपील की।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
चोरों ने पचास हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए

Previous article
Next article

