Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरी के मामले में टीम गठित

चोरी के मामले में टीम गठित

  • पिछले एक साल में हुई 11 बार चोरी

जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में हुई चोरियों का पदार्फाश करने के लिए सीओ गौरव शर्मा ने शुक्रवार को एक टीम गठित की। सीओ ने बताया कि टीम का नेतृत्व कोतवाली थाना के एसएसआई दिग्विजय सिंह करेंगे। मालूम हो कि इसी महीने व्ाâी 13 जनवरी की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी डा. सत्यदेव सिंह के घर करीब 60 हजार रुपए मूल्य के सामान की चोरी हो गई थी। डॉ. सत्यदेव सिंह ने बताया कि गांव में पिछले एक साल में गांव में छोटी बड़ी कुल 11 चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। उनकी शिकायत पर सीओ गौरव शर्मा ने खुलासा के लिए एक टीम गठित कर दी है। उल्लेखनीय है कि नारायन पुर गांव केराकत और चंदवक थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित है। जिसके कारण यहां न तो चंदवक और न ही केराकत थाना की पुलिस पहुंच पाती है। जिसके कारण यह क्षेत्र चोरों के लिए मुफीद साबित हो रहे हैं। डॉ. एसडी सिंह ने बताया कि इस गांव में इस साल अब तक ग्यारह चोरियां हो चुकी हैं और किसी भी चोरी का पदार्फाश नहीं हो सका है। चोरी की घटनाएं बढ़ने से नागरिकों में रोष है।