Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरचोरी की योजना बना रहे कार सहित दो गिरफ्तार

चोरी की योजना बना रहे कार सहित दो गिरफ्तार

जौनपुर। बक्सा पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वाहन पर गलत नंबर प्लेट भी लगाई गई थी। मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्म सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय की टीम ने यह कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को धनियामऊ मोड़ के पास से अभियुक्तों को समय करीब 11:40 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कमलेश यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव निवासी दुगौली कला, थाना बदलापुर, उम्र लगभग 40 वर्ष तथा नितेश चौबे पुत्र मंगला चौबे निवासी बेदौली, थाना बदलापुर, उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार बरामद की है जिसमें गलत नंबर प्लेट लगी थी। कमलेश यादव के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मुकदमा संख्या 45/2019 (धारा 135 विद्युत अधिनियम) और 43/2025 (धारा 352, 406, 504, 506 भादवि) थाना बदलापुर में पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय व हे.का. अनिल कुमार शामिल रहे।