Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरडॉ.राममनोहर लोहिया ने देखा था विश्व नागरिकता का सपना : राकेश मौर्य

डॉ.राममनोहर लोहिया ने देखा था विश्व नागरिकता का सपना : राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय पर डॉ.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि डॉ.लोहिया मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी थे। वह समाजवादी भी इस अर्थ में थे कि, समाज ही उनका कार्यक्षेत्र था और वह अपने कार्यक्षेत्र को जनमंगल की अनुभूतियों से महकाना चाहते थे। वह चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। सब जन समान हो, सब जन का मंगल हो। उन्होंने सदा ही विश्व-नागरिकता का सपना देखा था। वह मानव-मात्र को किसी देश का नहीं बल्कि विश्व का नागरिक मानते थे। जनता को वह जनतंत्र का निर्णायक मानते थे। आज उनके विचारों पर चलकर ही हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए समाज के हक अधिकार की बात कर रहे हैं। हम सभी को 2027 में पीडीए सरकार बनाकर डॉ राम मनोहर लोहिया जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम करेंगे। कार्यक्रम में लालबहादुर यादव, मोहम्मद अरशद खान, कलीम अहमद, महेंद्र यादव नैपाल, हीरालाल विश्वकर्मा, डॉ.रामसूरत पटेल, दिनेश कुमार फौजी, राहुल त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, राजेश यादव, श्यामनारायण बिंद, हरिश्चंद प्रभाकर, इरशाद मंसूरी, श्रवण जायसवाल, कमला यादव, मुकेश यादव, अरविंद यादव, रामकेश बिंद, डॉ.जंगबहादुर यादव सहित आदि उपस्थित रहें।