Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरचोरी की घटनाओं का जल्द हो सकता है पर्दाफाश

चोरी की घटनाओं का जल्द हो सकता है पर्दाफाश

  • चोरों को चिन्हित करने में पुलिस को मिल चुकी है सफलता

जौनपुर धारा, खुटहन। सरपतहां थाना क्षेत्र में लगातार घट चुकी चोरी की कई घटनाओं का पुलिस जल्द ही पर्दाफाश कर सकती है। पुलिस इन घटनाओं को अंजाम देने वाले चोरों के बेहद करीब पहुंच चुकी है। बस चोरी गए सामानों की बरामदगी होते ही इन घटनाओं का पर्दाफाश तय माना जा रहा है। बीते 29 अगस्त को चोरों ने पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह के घर के सामने से किराना के सामानों से लदी उनकी पिकअप उड़ा ली थी। जिस पर लदे सामानों का मूल्य ही करीब चार लाख रुपए बताया जा रहा है। अभी पुलिस इस घटना की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि 15सितम्बर की भोर में सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित सुल्तानपुर मार्ग से अशोक बरनवाल की बोलेरो जीप चोरों ने पार कर दी। अभी उक्त घटनाओं के पर्दाफाश का पुलिस पर भारी दबाव बना ही था कि गत बुधवार को पट्टीनरेंद्रपुर में व्यापारियों ने पुलिस पर पिकअप बरामदगी में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन कर दोपहर तक बाजार बंद रखकर सांकेतिक विरोध जताया। इतना ही नहीं उसी रात हौसलाबुलंद चोरों ने खुटहन मार्ग स्थित शुभम गुप्ता की किराना की दुकान में न सिर्फ सेंध लगाकर सत्तर हजार नकदी पार कर दी अपितु लालापुर गांव स्थित कला त्रिपाठी कन्या विद्यापीठ के सामने खड़ी सुरेश यादव की पिकअप चोरी कर ली। इन तमाम बड़ी चोरियों के अलावा क्षेत्र में और भी दर्जनों छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं रोजाना की बात बन चुकी है। बहरहाल पट्टीनरेंद्रपुर व सरायमोहिउद्दीनपुर की घटनाओं में शामिल चोरों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। कभी भी उसके हाथ चोरों के गिरहबान तक पहुंच सकते हैं। अब देखना यह है कि उक्त घटनाओं के पर्दाफाश के बाद इन घटनाओं पर कितना लगाम लग पाता है।