Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरचिरैता और पीपरि एक साथ उबालकर पीने से महिला व युवती की...

चिरैता और पीपरि एक साथ उबालकर पीने से महिला व युवती की गई जान

जौनपुर धारा, खुटहन। मेढ़ा गांव में सप्ताह पूर्व से बुखार से पीड़ित चल रही महिला और युवती के द्वारा शनिवार की शाम चिरैता और पीपरि एक साथ उबालकर कर पी लेने से दोनों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। दोनों का स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में उपचार शुरू हुआ। सुधार न होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी 52 वर्षीय शारदा देवी पत्नी अमरजीत गौतम लगभग एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रही थी। वहीं इनकी पड़ोसी 22 वर्षीय कुमकुम पुत्री राधेश्याम गौतम वर्षों से किसी असाध्य रोग से पीड़ित चल रही थी जिसका उपचार चल रहा था। मृतका कुमकुम की माता का आरोप है कि शनिवार की शाम को शारदा देवी उसके हैंडपंप से बाल्टी में पानी भर अपने घर ले जा रही थीं। आरोप है कि वे जब पानी घर में रख लौटी तो अपने साथ लगभग 25 ग्राम चिरैता और तीन गांठ पीपरि लेकर आयीं। कुमकुम की छोटी बहन से उसे उबालने को कहा उसके मना करने पर वह खुद पीपरि को कूटकर आग जलाकर एक कटोरी में चिरैता और पीपरि उबालने लगी। उबल जाने के बाद उसे ठंडा कर एक घूंट खुद पी गई और उतनी मात्रा कुमकुम को भी दे दिया। पीने के दस मिनट बाद पहले शारदा देवी को उल्टी दस्त शुरू हो गया। स्वजन उन्हें बगल एक निजी चिकित्सालय ले गए। तभी कुमकुम की भी हालत वैसी ही होने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें बदलापुर सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतका शारदा देवी की सास चनरा देवी का आरोप है कि कुमकुम के घर कई दिनों पूर्व चिरैता और पीपरि उबालकर उसका पानी बोतल में रखा गया था। जिसे वह खुद पीने के बाद उसकी बहू को भी पिला दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।