Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान न होने से आक्रोश

चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान न होने से आक्रोश

  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सर्वप्रथम जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने अपने सम्बोधन में प्रांतीय कार्यकारिणी की 20 जून को आहूत बैठक के लिए प्राप्त परिपत्र से सदन को अवगत कराते हुए संगठन के सदस्यों की संख्या बहाने पर बल दिया गया। बैठक में वक्ताओं ने पेंशनर्स की बीमारी में होने वाले स्तर से संबंधित चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान की कार्यवाही संबंधित कार्यालय अध्यक्षों द्वारा न किए जाने से स्वास्थ्य संबंधी आने वाली कठिनाई की समस्या उठाई गई। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि कुछ पेंशनरों का भुगतान शिथिल कार्यवाही के कारण 6 माह से 1 साल बाद प्राप्त हुआ जिससे चिकित्सा कराने में संबंधित पेंशनर्स को कठिनाई हुई, इस संबंध में सदन में निर्णय लिया गया कि ऐसे कार्यालयों को चिन्हित करके जिलाधिकारी से एक बैठक पेंशनर्स के साथ सभी आहरण वितरण अधिकारी एवं कार्यालयाध्यक्षों से कराने का अनुरोध किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति की स्थिति इसके बाद भी न सुधरने पर संबंधित कार्यालयों पर सांगठनिक कार्यवाही भविष्य में की जाएगी। बैठक को मुख्य रूप से कंचन सिंह, केके तिवारी, राम अवतार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, मंजू रानी, राय शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, कृपा शंकर उपाध्याय, मोहम्मद जमील खां, हरीश चंद्र श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। सभा का संचालन जिला मंत्री राजबली यादव ने किया।

Share Now...