Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeव्यापारचिकन कपड़े को टक्कर दे रही आजमगढ़ की सिल्क

चिकन कपड़े को टक्कर दे रही आजमगढ़ की सिल्क

लखनऊ. लखनऊ का चिकन कपड़ा पूरे विश्व भर में मशहूर है, लेकिन इस कपड़े को टक्कर देने लखनऊ की सरजमीं पर पहली बार आजमगढ़ का सिल्क का कपड़ा आया है. खास बात यह है कि जो खासियत लखनऊ के चिकन के कपड़े में होती है उसी खासियत को कई गुना बढ़ाकर इस कपड़े में पेश किया गया है. आजमगढ़ का सिल्क इन दिनों शहीद पथ स्थित अवध शिल्पग्राम में चल रहे यूपी दिवस प्रदर्शनी में ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है. ग्राहक इसे खूब खरीद रहे हैं जबकि यहां पर लखनऊ के चिकन का कपड़ा भी मौजूद है, जिसे लोग खरीदना बहुत ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं.

इस साड़ी का वजन महज 200 ग्राम
बात करें आजमगढ़ के सिल्क की साड़ियों की तो इनकी खासियत यह है कि इनका वजन 200 ग्राम है. सभी साड़ियां तीन तरह के धागों से बनी हुई है- जिसमें रेशम धागे से बनी साड़ियों की मांग ज्यादा है. आजमगढ़ सिल्क साड़ी के व्यापारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सभी साड़ियां हाथों से बनाई जाती है. साड़ियों को बनाने में 5 से 7 दिन का वक्त लगता है. हल्के वजन की साड़ियां होती है इसीलिए शादीशुदा महिलाएं और लड़कियां भी इसे पहनना पसंद करती हैं. इनकी कीमत 3500 रुपए से लेकर 8000 रुपए तक है. सबसे महंगी 18000 रुपए तक भी साड़ी यहां पर मिल जाएगी. सभी साड़ियों की खासियत यह है कि इनका रंग धोने पर नहीं जाएगा और लखनऊ में इस तरह की साड़ियां लेकर वह पहली बार यहां आए हैं.

खरीदारों को खूब पसंद आ रही है यह साड़ियां
लोगों को खूब पसंद आ रही है ये साड़ियां और लोग इसे खरीद भी रहे हैं. दुकानदार का कहना है कि अब तक ठीक-ठाक बिक्री हो चुकी है , लेकिन अभी लखनऊ के लोगों से ज्यादा उम्मीदें हैं. चंदेरी साड़ी के व्यापारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिस तरह चिकन पर हाथों से कढ़ाई की जाती है उसी तरह चंदेरी साड़ियों पर भी हाथों से कढ़ाई की जाती है. वह भी लखनऊ में पहली बार आए हैं. उन्होंने बताया कि चंदेरी कपड़े में सूट और साड़ियां दोनों मौजूद हैं और लखनऊ के लोगों को अच्छा डिस्काउंट भी वह दे रहे हैं.

शादी के लिए सुनहरा अवसर
लखनऊ में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है ऐसे में अगर आपको साड़ियां खरीदनी हैं तो अवध शिल्पग्राम में चल रही इस साड़ी प्रदर्शनी में जाकर खरीदारी कर सकती हैं. इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों की सिल्क की साड़ियों के साथ ही देश भर के अलग-अलग कोने से व्यापारी साड़ियों की अलग-अलग वैरायटी लेकर आए हुए हैं जिनकी कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है.

Share Now...