― Advertisement ―

spot_img

सपा कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज स्थित जिला कार्यालय में महान समाज सुधारक महात्मा...
Homeअपना जौनपुरचार कमरों का ताला तोड़कर 80 हजार नकद सहित दस लाख की...

चार कमरों का ताला तोड़कर 80 हजार नकद सहित दस लाख की चोरी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायनडीह गांव निवासी राजमणि यादव के घर बीती रात चोर सीढ़ी के रास्ते छत से कमरे में दाखिल हुए और चारों कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे अस्सी हजार रुपये नकद व स्वर्णाभूषण सहित करीब दस लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब घर वाले सोकर उठे और कमरे में गए। बताते है कि राजमणि यादव ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि हम लोग रात में भेजन करने के बाद आगे वाले बरामदे में सो गए। सीढ़ी के रास्ते पीछे से चोर कमरे घुस कर चारों कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखा 80 हजार नकद व संदूक में रखा 6 सोने की चैन, 4 जोड़ी झुमका, 5 पीस लॉकेट, एक कनफूल, एक सेट हार, 6 पीस अगूंठी, कंगन 4 जोड़ी, चांदी की 12 जोड़ी छागल, 3 जोड़ी मंगलसूत्र, चांदी की करधन, 14 जोड़ी पायल व अन्य जेवरात चोर उठा ले गए जिसकी कीमत करीब दस लाख रुपए घर वालों द्वारा बताई जा रही है। राजमणि यादव के मुताबिक घर में घुसे चोर सीढ़ी पर लगे दरवाजे को किसी तरह खोल कर आये थे। इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया तहरीर आयी है जांच की जा रही है।

Share Now...