Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचहारसु चौराहे के एक दुकान में लगी आग

चहारसु चौराहे के एक दुकान में लगी आग

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चहारसू चौराहे स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के एक सर्राफा की दुकान में आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि उक्त स्थान पर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी की दुकान में सोने-चांदी के जेवर की मरम्मत व नए जेवरात तैयार किए जाते हैं। मंगलवार दिन के 3:30 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। अमर जौहरी ने दुकान में रखे गैस सिलेंडर को खींचकर बाहर निकाला जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद भी जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस बीच पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का महौल बन गया। आग पर काबू पाने तक आस-पास के लोग राहत कार्य में जुटे रहें। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।