Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरचलचित्र के माध्यम से दिखाया गया विकसित भारत की ओर अग्रसर देश

चलचित्र के माध्यम से दिखाया गया विकसित भारत की ओर अग्रसर देश

जौनपुर धारा, खुटहन। कैराडीह गांव में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी की गारंटी वाले वाहन पर चलचित्र प्रदर्शित कर विकास की ओर अग्रसर देश की तस्वीरें दिखाई गई। मौजूद ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन भी ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश तिवारी ने डबल इंजन की सरकार के द्वारा अब तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश को तरक्की के मार्ग पर निरंतर आगे ले जाने के बिषय में विधिवत बताया। भाजपा महामंत्री केशव प्रसाद तिवारी ने कहा कि सरकार बगैर किसी भेदभाव के गरीब, दलित, बीमार, छात्र, व्यापारी और किसानों को तमाम योजनाओं के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है। इस मौके पर विशाल गौतम, आशुतोष तिवारी, प्रेमचंद्र तिवारी, सोनू तिवारी, केशव तिवारी, रंगीले विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।