Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरघर से शहद निकालने के लिए गए युवक की हत्या

घर से शहद निकालने के लिए गए युवक की हत्या

शव मिला आजमगढ़ जनपद के आमगांव में

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत उसरहटा गांव निवासी एक युवक को बुधवार की शाम को दो युवक शहद निकलवाने के लिए साथ लेकर गये। जिसका शव गुरुवार की सुबह आमगांव में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के उसरहटा गांव निवासी 30वर्षीय मनोज कुमार पुत्र फिरतू बुधवार की शाम चार बजे दो अज्ञात युवक आये और शहद निकलवाने के नाम पर अपने साथ लेकर चलें गये। बीती देर रात तक परिजन मनोज के घर वापस आने का इंतजार करते रहे। गुरुवार की सुबह आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव में एक युवक की अज्ञात शव मिला जिसकी चाकू गोदकर हत्या किया गया था। मृतक का शिनाख्त मनोज कुमार पुत्र फिरतू के रूप में हुआ। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों थाने की पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।