Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर में घुसकर चाकू से हमला, हालत गंभीर

घर में घुसकर चाकू से हमला, हालत गंभीर

  • गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव की घटना

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति के घर में कुछ अज्ञात बदमाश घुस गए। आरोप है कि बदमाशों ने फायरिंग की और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में संजीव राय पुत्र स्व. संतोष राय निवासी कबीरूद्दीन घायल हो गए। बताया कि सुबह करीब नौ बजे आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने घर में घुसकर लाठी डंडा चाकू से हमला कर दिया और फायरिंग भी किया। संजीव राय 35 वर्ष पुत्र स्वर की संतोष निवासी कबीरूद्दीन पर थाना गौरा बादशाहपुर बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया। पुलिस के अनुसार, युवक के घायल होने की जानकारी मिलने पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार चल रहा है। फायरिंग की गई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। किस बात का विवाद था अभी यह भी पता नहीं चल सका है। कबीरूद्दीनपुर निवासी आलोक राय और हर्ष राय का उसके पट्टीदार संजीव राय से भूमि को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। बुधवार को आलोक राय के घर कोई रिश्तेदार आया था जो जाते समय संजीव राय के घर की तरफ देखते हुए जा रहा था। यह बात संजीव राय को नागवार गुजरी तथा वह उस रिश्तेदार को बुलाकर देखने का कारण पूछने लगा। इस बात से खुन्नस खाये आलोक राय, हर्ष राय और उसके घर की तीन-चार महिलाओं ने मिलकर संजीव राय को घेर कर उसे पर बुरी तरह से हमला बोल दिया तथा धारदार हथियार से दाहिने कंधे पर प्रहार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया, इसी दौरान आलोक राय के पक्ष की एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर फायरिंग का भी प्रयास किया परंतु किसी द्वारा वीडियो बनाया जाता देखकर वह तमंचे सहित वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सीएचसी चोरसंड भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया आरोपियों के घर पकड़ का प्रयास किया जा रहा है, अभी मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तमंचा निकाले जाने की सूचना मिली है परंतु फायरिंग की बात निराधार है।

Share Now...