जौनपुर धारा, जौनपुर। विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा टीडी इंटर एवं डिग्री कॉलेज में बनाए गए बूथ संख्या 403 से 408 तक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि घर-घर जाकर लोगों को गरुड़ एप के द्वारा आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में 18 वर्ष के मतदाता छूटने न पाए और जेंडर रेशियो बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक महिला मतदाताओं को जोड़ने का कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि स्वैच्छिक रूप से गरुड़ ऐप के माध्यम से वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुनील कुमार सहित बीएलओ उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
नालियों में जमी गंदगी से परेशानी, सुबह-सुबह सड़क पर फेंका जाता है कूड़ा
जौनपुर। शहर का लाइन बाजार क्षेत्र इन दिनों गंदगी और बदहाली से जूझ रहा है। एक ओर सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता...
घर-घर जाकर गरूड़ एप के बारे में जानकारी दें बीएलओ : डीएम

Previous article
Next article


