जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कूढामें घर पर ढेला मारने को लेकर हुए विवाद में कुछ दबंगों द्वारा लाठी डंडे से लैस होकर एक घर पर धावा बोला दरवाजे पर सो रहे एक युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के विषय में आपको बताते चलें की उक्त गांव निवासी आकाश गौतम के घर पर विगत कुछ दिनों से गांव के बगल के ही मंदिप तिवारी जयदीप तिवारी पुत्रगण दिवाकर तिवारी व सचिन तिवारी पुत्र संतोष तिवारी रात में किसी बात को लेकर घर परढेला मरते थे। आकाश द्वारा जिसका विरोध किया जा रहा था। इसी बात से नाराज उक्त लोगों ने 1मई की रात्रि 1:00 बजे के करीब कुछ अज्ञात लोगों को साथ लेकर लाठी डंडे से लैस होकर आकाश के घर पर धावा बोल दिया। उस समय आकाश अपने दरवाजे पर सो रहा था। अपने को पिटता देख वह घर के अंदर भागा फिर भी उसको पकड़ कर उक्त लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। सोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए, तो वो भाग गए निकले। पीड़ित परिजनों ने रात में ही इसकी सूचना सिकरारा थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया गया। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि उसके सर में आंख में सीने में गंभीर चोट आ गई है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा उक्त लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दे देगई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
घर के ऊपर ईंट मारने को लेकर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला


