Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरनेवी में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 5 लाख 45...

नेवी में नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 5 लाख 45 हजार की ठगी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति अपने लड़के को नेवी में नौकरी दिलाने वाले के झांसे में आ गया और उसे 5लाख 45हजार रूपये दे दिया, जिसके एवज में जालसाजों ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिया। हुंसेपुर गांव निवासी लोकनाथ यादव ने अपने पुत्र सत्यम नेवी का कोर्स करा रखा है। लोकनाथ के दूर के परीचित गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी अजय यादव उर्फ सूरज ने लोकनाथ को भरोसा दिलाया कि वह उसके पुत्र सत्यम का विदेश में नेवी में प्लेसमेन्ट करा देंगे। इसके लिये 4 लाख 50 हजार लगेंगे, अजय पर विश्वास करके लोकनाथ ने 3बार में उसे व उसके एक साथी पवन को 4 लाख 50हजार में कुछ नगद और बैंक में ट्रान्सफर कर दिया। पैसे देने के बाद उन लोगों ने उसे इरान काम के लिये भेज दिया। वहां सत्यम ने पाया कि उसे जिस काम के लिये भेजा जाना था, वहां न भेजकर एक बन्द पड़ी शिप पर काम के लिये लगा दिया गया है। अजय और पवन ने लोकनाथ से उसके पुत्र सत्यम को वापस बुलाने के लिये पुन: 95हजार खाते में ट्रान्सफर करवाये। उक्त घटना को लेकर कल्याणपुर बाजार में बीते 16अप्रैल को एक पंचायत बुलवायी गयी। जहां अजय व पवन ने अपनी गलती स्वीकार की परन्तु दिये गये 5 लाख 45 बजार देने से साफ मना कर दिया। पैसे के लिये दबाव बनाने पर गाली—गलौज करने लगे लोकनाथ ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की।