― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघग्घड़ हकीम के यहां फिर पड़ा छापा

घग्घड़ हकीम के यहां फिर पड़ा छापा

स्वास्थ्य विभाग ने लिया दवाओं का नमूना

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कस्बा के नरहन मोहल्ला निवासी घग्घड़ हकीम बहादुर अली खां के यहां स्वास्थ्य विभाग का एक बार फिर छापा पड़ा। स्वास्थ्य टीम ने हकीम के आवास और क्लीनिक से अनेक दवाओं का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया। जांच टीम करीब दो घंटे तक रही। इस दौरान घग्घड़ हकीम बहादुर अली खां गायब थे। हालांकि उनकी पत्नी और बेटा मौजूद रहे। जांच टीम में नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, लेखपाल राजेश श्रीवास्तव, थाने की महिला उपनिरीक्षक प्रतिमा सिंह सहित अनेक पुलिस कर्मी और राजस्व कर्मी मौजूद रहे। मालूम हो कि बहादुर अली खां एक कुख्यात हकीम है। हकीमी की आड़ में इसने अकूत धन संपत्ति अर्जित की है। इसके अलावा इसी कस्बे के शेखजादा मोहल्ले में इसका एक मदरसा चलता है। मदरसा इसने तालाब खाते की जमीन पर अवैध ढंग से कब्जा करके बनाया है। जिसकी जांच के बाद केराकत कोतवाली थाना में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वर्ष 2016 में 15 अगस्त की प्रभात फेरी के दौरान इसी मदरसा के छात्रों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की थी। जिसे लेकर केराकत में बड़ा बवाल हुआ था। भारी संख्या में राष्ट्रवादी लोग हकीम और उसके मदरसा के प्रिंसिपल और मौलवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतर गए थे। लेकिन तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय शांति पूर्वक प्रदर्शन करने वाले लोगों पर लाठी चार्ज करा दिया और उल्टे उनके ही खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। तब थानागद्दी बाजार में आयोजित एक जनसभा में वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अनेक स्थानीय लोगों की शिकायत है कि मदरसा में असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्वों को भी पनाह दिया जाता है। हकीम ने अकूत धन संपत्ति अर्जित की है। केराकत के अलावा उसने जौनपुर और लखनऊ में अरबों रुपए की लागत से बिल्डिंगें बनवाई है। लोगों का मानना है कि जरूर इसने असामान्य तरीके से तो इतनी धन संपत्ति अर्जित की है। लोगों ने हकीम के अकूत धन संपत्ति तथा आय के स्रोतों की जांच्ा की मांग की है।

Share Now...