Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरग्राम सभा बभनौली का कोटेदार निकला भ्रष्टाचारी

ग्राम सभा बभनौली का कोटेदार निकला भ्रष्टाचारी

  • रात में राशन बेचते समय ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा
  • उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

जौनपुर धारा, सिकरारा। सरकार द्वारा जहां गरीबों व मध्यमवर्गीय परिवारों को वितरण प्रणाली के माध्यम से खाद्यान देने का कार्य किया जा रहा है ताकि कोई भी परिवार भूखे पेट न सोए, वहीं राशन वितरण प्रणाली व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले कोटेदार व विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से उक्त व्यवस्था में जमकर भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है, जिसके प्रति जिम्मेदार आला अफसर खामोश बने बैठे हैं। विश्वस्त सूत्रों से यह भी पता चल रहा है कि क्षेत्र के जितने भी आढ़तियां वाले हैं। सभी कोटेदारों के यहां से भारी मात्रा में खाद्यान्न को खरीद रहे हैं। जिसका ताजा उदाहरण ग्रामसभा बभनौली में देखने व सुनने के लिए पर्याप्त हैं।

आपको बताते चलें कि आज बीती रात लगभग 1:00 बजे उक्त ग्रामसभा की कोटेदार डीका जायसवाल पत्नी अनिल जायसवाल के यहां से एक पिकअप पर कोटे का माल लद रहा था। जिसकी जानकारी किसी तरह से रात में ही बसपा नेता राजदेव गौतम को हुई तो वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और रंगे हाथ लद रहे राशन सहित गाड़ी को पकड़ लिया। इसके बाद उनके द्वारा स्थानीय थाने पर मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने राशन सहित गाड़ी व ड्राइवर को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पूछने पर पता चला कि ग्रामसभा रैया गुलजारगंज निवासी ग्राम प्रधान पंकज जयसवाल आढ़तियां का कार्य करते हैं। जिनके पिकअप पर उक्त कोटे का माल लद रहा था। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान से बात किया गया तो बताया गया कि माल उसी गांव के एक किसान द्वारा भेजा गया था, जिसे मेरी गाड़ी लादने गई थी। गाड़ी की वजह से मुझे फंसाया जा रहा है। वही इस संबंध में अग्रिम जानकारी करने के लिए जब कोटेदार के मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो सम्पर्क नहीं हो सका। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। राशन सहित पिकअप व चालक कब्जे में ले लिया हूं। खाद्यान्न विभाग से आदेश मिलते ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। बसपा नेता राजदेव गौतम से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही 6 माह पहले मेरे गांव में कोटे का चुनाव हुआ था। ग्रामीणों ने उक्त कोटेदार को चुना था। लेकिन तभी से वह भ्रष्टाचार कर रहा था। लोगों को माप में कम तौल रहा था इसके अलावा यूनिट में भी कम करके राशन दे रहा था। राशन बचाकर उसकी कालाबाजारी कर रहा था। तभी से ग्रामीणों द्वारा उक्त कोटेदार पर तहकीकात व नजर रखी जा रही थी कि बुधवार बीती  रात 1:00 बजे राशन को बेचते समय उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल इसकी लिखित जानकारी सिकरारा सप्लाई इस्पेक्टर, जिलाधिकारी, एसडीम व विभाग के उच्च अधिकारियों को देकर के उक्त कोटेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।