जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय विकास खण्ड धर्मापुर के ग्राम पंचायत मोहिद्दीनपुर और कुरेथू में ग्राम की समस्या गांव में समाधान विषय पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों गांव में कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर ने की। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव द्वारा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास योजना, फाइलेरिया उन्मूलन योजना, एकल पाइप पेयजल, योजना स्वच्छ भारत मिशन पेंशन इत्यादि की जानकारी दी गई। श्रुति गुप्ता ने ग्राम वासियों को संबोधित उप मुख्यमंत्री का पत्र पढ़कर सुनाया। मौके पर चौपाल में आई शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत लालजी राम, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जेई एम आई प्रेमचंद्र चौहान, सचिव धर्मेंद्र यादव, राजेश यादव, प्रधान अनिल कुमार, सरिता मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर क्राइम अपडेट : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत, सिपाही निलंबित
पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्त गिरफ्तारजौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...
ग्राम की समस्या गांव में समाधान चौपाल का हुआ आयोजन



