Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं : पूर्व विधायक

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं : पूर्व विधायक

  • सैदपुर गड़ौर में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव एवं निर्माण दिवस समारोह
  • छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकासखंड करंजाकला के सैदपुर गड़ौर गांव में शिव बरन शिक्षण संस्थान का वार्षिकोत्सव एवं निर्माण दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। अतिथियों ने बच्चों को पढ़ाई कला खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित किया। शिवबरन शिक्षण संस्थान आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सपा के पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बशर्ते इन्हें तराशने की जरूरत है और जिसकी जिम्मेदारी माता पिता के साथ साथ शिक्षकों की होती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा कला खेलवâूद के प्रति रूचि दिखाएं और जो जिस क्षेत्र में जाना चाहता है उसे उसी क्षेत्र में प्रोत्साहित करें। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहाकि शिक्षकों को चाहिए बच्चों को ध्यान रखें और वह गलत दिशा की तरफ रुख ना कर पाए। समरनाथ सिंह चौहान ने कहा कि आजकल बच्चों को पहले गुरु माता पिता है वह बच्चों पर ध्यान रखे। सपा के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने कहा कि बच्चों के तकनीकी शिक्षा पर ध्यान दें और तकनीकी शिक्षा में रोजगार के काफी अवसर है।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य छोटेलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ. जीतेंद्र कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा व गजराज यादव ने बच्चों के पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद पर जोर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति की जिसकी सभी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन दारा सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर साहबलाल यादव, उर्मिला चौहान, निर्मला पाल, रंगबहादुर चौहान, अभिषेक चौहान, अविनाश चौहान, जितेंद्र यादव, मिठाईलाल चौहान, रामचंद्र, पन्नालाल, भानु प्रताप, मनीष जैसवाल राकेश, रणधीर, जगदीश, उग्रसेन ओमप्रकाश, नगीना मौजूद रहे।