Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरग्रामीणों की घेराबंदी से लूट का प्रयास विफल, एक लुटेरा धराया

ग्रामीणों की घेराबंदी से लूट का प्रयास विफल, एक लुटेरा धराया

  • चाकू और नकली पिस्टल बरामद

जौनपुर धारा, खुटहन। बड़नपुर प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार को ग्रामीणों की तत्परता से साइकिल सवार सराफा व्यवसाई का गहनों से भरा झोला छिनैती होने से बच गया। घेराबंदी कर ग्रामीणों ने एक बदमाश को अपाचे बाइक के साथ पकड़ लिया। चार बदमाश भागने में सफल रहे। भीड़ में लोगों ने बदमाश का हाथ पांव बांध हल्की पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से एक चाकू और पिस्टल के माडल का नकली गन बरामद किया गया। इमामपुर गांव निवासी श्रीराम सोनी झोले में गहने रख साइकिल से गांव -गांव फेरी लगाकर सोने चांदी के आभूषण बेचते हैं। शनिवार की दोपहर वह घर साइकिल से खेतासराय की तरफ जा रहे थे। उक्त विद्यालय के पास दो बाईकों से पांच की संख्या में बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। गहनों का झोला छीन रहे थे कि श्रीराम ने शोर मचा दिया। घटनास्थल के पास किराने की दुकान पर बैठे कुछ ग्रामीण ललकारते हुए मौके की तरफ दौड़े। सामने से भी गांव वालों को आता देख बदमाश झोला छोड़ भागने लगे। चार बदमाश तो भागने में सफल रहे। लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दिया। वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सिकंदर राजभर बताया। वह आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी निकला। थाना अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।