Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरगोमती में डूबा युवक, तलाश जारी, मातम में बदली खुशियां

गोमती में डूबा युवक, तलाश जारी, मातम में बदली खुशियां

  • होली मनाने के बाद गया था नहाने, तेज बहाव में बह गया
  • कोतवाली थाना क्षेत्र के गोमती नदी का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औरहीं गांव में शुक्रवार दोपहर 20 वर्षीय युवक होली खेलने के बाद गोमती में नदी में नहाने गया, स्नान करते समय तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद से ही उसकी तलाश जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हादसे के बाद परिवार और ग्रामीणों में कोहराम मच गया, होली की खुशियां मातम में बदल गई। बता दें कि औरही गांव निवासी रामबचन कश्यप नगर में नौकरी करते हैं। उनके दो पुत्रों में बड़ा बेटा शहर में कार्यरत है, जबकि छोटा पुत्र अंकित कश्यप(20) गांव में रहकर अपनी मां की मदद करता था। शुक्रवार सुबह होली खेलने के बाद अंकित अपने मित्रों के साथ गोमती नदी में स्नान करने गया। दोपहर करीब एक बजे स्नान के दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया। अचानक तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से वह डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह लहरों में बह गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और लोग इस घटना से स्तब्ध रह गए। ग्राम प्रधान औरही बेचू ने बताया कि अंकित के डूबने के बाद से ही शहर कोतवाली पुलिस की मदद से स्थानीय लोग और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नदी में लगातार खोजबीन जारी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।