― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरगोंडा में शिक्षक विपिन यादव ने प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर...

गोंडा में शिक्षक विपिन यादव ने प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर दी जान

  • परिवार को एक करोड़ मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग

जौनपुर। जिले के ग्राम मल्हनी निवासी सहायक अध्यापक विपिन यादव (उम्र 32वर्ष) ने गोंडा जनपद में एसआईआर ड्यूटी के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की अत्यधिक प्रताड़ना, दबाव और बार-बार निलंबन की धमकी से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया था, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्र विपिन यादव के पैतृक गांव मल्हनी पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने मृतक के पिता, भाई और मात्र 3 वर्षीय मासूम बच्चे अभी यादव से मिलकर गहरा दु:ख व्यक्त किया। डॉ.अनुराग मिश्र ने गोंडा प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा एसआईआर जैसी जटिल प्रक्रियाओं को सरल बनाने के साथ ही इसके लिए उचित समय सीमा दिए जाने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि एक मेहनती शिक्षक को सिर्फ ड्यूटी करने की वजह से इस कदर प्रताड़ित किया जाना और अंतत: उसकी जान चली जाना अत्यंत दुखद व निंदनीय है। दोषी अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। परिजनों ने भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि विपिन बार-बार अधिकारियों की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान था। परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।आम आदमी पार्टी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द न्याय दिलाने का वादा किया है।

Share Now...