जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध व अपराधियों की रोकथाम, अवैध रूप से अर्जित की गई चल/अचल सम्पत्ति की जब्तीकरण अभियान के क्रम में मंगलवार को थानाध्यक्ष चन्दन राय ने जमालापुर से स्विफ्ट डिजायर कार व होन्डा शाइन मोटरसाईकिल को जब्त किया। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि धारा-3 (1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि. 1986 थाना रामपुर से सम्बंधित टाप 10 अभियुक्त विकाश सिंह उर्फ आशु सिंह पुत्र चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी पट्टी जमालापुर द्वारा अपराध से अर्जित की गयी सम्पत्ति मोटरसाइकिल अनुमानित कीमत कुल 70,000को गैंगेस्टर एक्ट की धारा-14(1) के तहत मंगलवार को जब्त की गयी। इसी क्रम में गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप के तहत थाना अभियुक्त छोटेलाल सिंह पुत्र स्व. लालधारी सिंह उर्फ गिलबिल सिंह उर्फ बाबा सिंह निवासी पट्टी जमालापुर अपराध से अर्जित की गयी सम्पत्ति स्विफ्ट डिजायर कार अनुमानित कीमत कुल 6,00,000 को गैंगेस्टर एक्ट की धारा-14(1) के तहत जब्त की गयी।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: बक्शा में भीषण हादसा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत
जौनपुर। जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह...
गैंगेस्टर एक्ट के तहत स्विफ्ट डिजायर कार व होंडा शाइन पुलिस ने की जब्त



