Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरएसपी ग्रामीण ने सारनाथ महादेव मंदिर का किया औचक निरीक्षण

एसपी ग्रामीण ने सारनाथ महादेव मंदिर का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरेजपुर शम्भूगंज में स्थित सारनाथ महादेव मंदिर का एसपी ग्रामीण, सीओ सदर एसपी उपाध्याय व थानाध्यक्ष बक्शा द्वारा आगामी मलमास व सावन माह मेले को देखते हुए बीती रात लगभग आठ बजे औचक निरीक्षण किया। मंदिर पहुंच बाबा भेलेनाथ का दर्शन भी किया। निरीक्षण के दौरान मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश थानाध्यक्ष बक्शा और मंदिर पुजारीन माला शुक्ला को दिया। सीओ सदर ने निर्देशित वâरते हुए थानाध्यक्ष बक्शा को स्पष्ट कहां कि मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की कोई वसूली नहीं होनी चाहिए और कोई भी दुकानदार किसी को भी वसूली नहीं देगा। यदि कोई वसूली मांगता है या कोई दुकानदार वसूली देता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मंदिर परिसर में जहां भी गढ्ढे जलजमाव हो रहें हैं उसे समतल करने का भी निर्देश पुजारीन माला शुक्ला को दिया गया। मंदिर परिसर में चारों तरफ बैरिकेडिंग करने को भी कहा गया। मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार कि कोई भी दबंगई दिखाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी। मेला शुरू होने व सम्पन्न होने तक किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाएं इसी को लेकर एसपी ग्रामीण सीओ सदर थानाध्यक्ष बक्शा भारी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे हुए थे। इस मौके पर मंदिर पुजारीन माला शुक्ला, ग्राम प्रधान पुत्र बृजेश यादव (कल्लू) ज्वाला सिंह, जितेन्द्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।