जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज क्षेत्र के जरौना गांव में अचानक गेंहू के खेत मे लगी आग से गेहूं की तैयार फसल जलकर खाक हो गई। शुक्रवार के दिन दोपहर 12 बजे के आस-पास जरौना गांव निवासी जय प्रकाश उपाध्याय के खेत मे आग लग गयी। आग की भयंकर लपटों को देख खेत के चारों तरफ किसानों में हड़कंप मच गया। किसान कुछ भी सोचने समझने की हालत में नहीं थे और बदहवाश होकर जलती फसल को बुझाने के लिए चीखते चिल्लाते हुए आग पर काबू जब तक कर पाते तब तक करीब ढाई बीघा फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणे ने किसी तरह आग पर काबू पाया नहीं तो अगल-बगल के काश्तकारों की भी फसल जल जाती। खबर लिखे जाने तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पीड़ित के घर नही पहुंचा था। जिससे किसानों ने रोष व्यक्त किया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, फसल जलकर हुई राख

Next article

