Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगुरु गोविंद सिंह का 356वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

गुरु गोविंद सिंह का 356वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर में गुरु गोविंद सिंह का 356वां प्रकाश पर्व नगर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगत करने वालों ने हाथी घोड़ा, बैंड बाजा आदि के साथ गुरु गोविंद सिंह की संकीर्तन, शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण करते हुए गुरुद्वारे तक ले जाया गया।
संकीर्तन व शोभायात्रा करीब 5 घंटे तक चलता रहा। सड़क के दोनों तरफ स्त्री पुरुष वृद्ध प्रकाश पर्व का दर्शन करते रहे और कर्तव्य भी देखते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से दिन में 2 बजे प्रारंभ होकर शाम 7 बजे के करीब गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा वाराणसी रोड पर समाप्त हुआ। दशमेश पिता सरवंश दानी खालसा पंथ के जनक शाहे शहंशाह श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व में कीर्तन शोभयात्रा में दीप खालसा रागी ज्ञानी नरेंद्र सिंह ज्ञानी गुरूबाग वाराणसी भी संकीर्तन में सम्मिलित हुए। मिलिट्री बैंड चंडीगढ़, रज्जब अली बैंड प्रतापगढ़ गतका फरी सोनभद्र व गुरु गोविंद सिंह के तमाम कृतियों का स्मरण करते हुए उनके उपदेशों को बताते हुए अपने वाणी से अमृत संदेश भी दिया। समूह संगत द्वारा लंगर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इस मौके पर विधानसभा 370 अपना दल एस के स्थानीय विधायक डाक्टर आरके पटेल व विधायक पत्नी सुरभि पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्र प्रकाश सिंह, सुमित सिंह, मनप्रीत सिंह रहे।

Share Now...