― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगुप्त नवरात्रि में पहली बार होने जा रहा है शतचंडी महायज्ञ :...

गुप्त नवरात्रि में पहली बार होने जा रहा है शतचंडी महायज्ञ : आचार्य रविंद्र द्विवेदी

जौनपुर धारा, जौनपुर। बजरंग घाट विन्ध्यवासिनी मंदिर के प्रांगण में होने वाले सत चंडी महायज्ञ के विषय में यज्ञाचार्य आचार्य रविंद्र द्विवेदी ने बताया कि यह आयोजन सनातन धर्म के उत्थान एवं जनकल्याणकारी उद्देश्य से किया जा रहा है। गुप्त नवरात्र में यह आयोजन पहली बार हो रहा है। जिसका कार्यक्रम आगामी 19 जून से प्रारंभ है। सुबह 8:00 बजे हनुमान घाट से कलश यात्रा प्रारंभ होकर माता विंध्यवासिनी मंदिर यज्ञ परिसर तक आएगा। जिसके साथ ही पंच कुंडी शतचंडी महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा का शुभारंभ होगा। जो अनवरत 27 जून तक चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर के संभ्रांत लोग व नगरवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विंध्यवासिनी माता मंदिर के महंत पं.रविंद्र शुक्ल श्रीराम कथा वाचक, राघव दास महाराज, पं.जयप्रकाश मिश्र, पं.सुभाष चंद्र दुबे(शास्त्री), पं.शिवाकांत शुक्ल, अधि.बृजेश तिवारी पं.मयंक द्विवेदी, लकी तिवारी, मोहनगिरी, पंकज पांडे व मां विन्ध्यवासिनी मंदिर श्रीराम भक्त सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Share Now...