जौनपुर धारा, बरईपार। स्थानीय बरईपार से कंधी घाट तक 3.5 किलोमीटर बन रही पीडब्ल्यूडी की सड़क गुणवत्ता विहीन होने की शिकायत ग्रामीणों ने मुंगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल से किया। जिसे संज्ञान में लेकर उन्होने दोपहर निर्मित सड़कों की जाँच किया तो देखा कि रोड पर नई-नई पड़ी गिट्टी उखड़ रही है और कम मात्रा में डामल डाला जा रहा है। मानक के अनुसार सड़क की चौड़ाई भी नहीं है। मानक विहीन सड़क देखते हुए विधायक बिफर पड़े। ऊपर से बरईपार से कंधी घाट की रोड गुणवत्ता विहीन बन रही है। इस सम्बंध में जेई बीएन पटेल ने बताया कि शिकायत मिली है और रोड को सही बनाया जाएगा।
― Advertisement ―
तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।
गुणवत्ता विहीन बन रही सड़क की शिकायत पर विधायक ने लगाई फटकार

Previous article


