― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आप : डॉ.अनुराग मिश्रा

गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आप : डॉ.अनुराग मिश्रा

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्र ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए डॉ.अनुराग ने कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करने और लगातार शराब की दुकानों में हो रही वृद्धि तथा देशभर में हर साल सरकारी स्कूलों से ड्रॉपआउट हो रहे लाखों बच्चों का मुद्दा अहम है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को ‘शेरनी का दूधÓ कहा था, जो जितना पीएगा, उतना ही दहाड़ेगा। आप ने योगी सरकार से प्रदेश के कम संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को मर्जर किये जाने सम्बन्धी 16 जून2025 के आदेश पर तत्काल रोक लगाये जाने की मांग किया। 16 जून 2025 को जारी मर्जर आदेश में कहीं भी न्यूनतम अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण नहीं किया गया। प्रदेश के अलग-अलग जनपद अपने हिसाब से मर्जर हेतु सँख्या निर्धारण कर रहे हैं। कई जनपद  50से लेकर 100तक की संख्या पर भी मर्जर निर्धारण कर रहे हैं। 50 से कम संख्या वाले विद्यालयों को मर्जर करने पर प्रदेश के 27हजार सरकारी स्कूल बंद होने का आंकड़ा था, लेकिन अब यह आंकड़ा लगभग 50हजार हो जाएगा। इतने बड़े शिक्षक विरोधी, टीईटी पास बेरोजगार युवा विरोधी, शिक्षामित्र विरोधी एवं छात्र विरोधी निर्णय को इतनी गोपनीयता से लागू किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरी, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, अल्फसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जफर मसूद उपस्थित रहे।

Share Now...