जौनपुर धारा, जौनपुर। जफरबाद क्षेत्र के समोपुर गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। गांवों में तैनात सफाईकर्मी ग्राम प्रधानों व सचिवों की मिलीभगत से काम में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे में गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं गांवों में दम तोड़ रहे स्वच्छ भारत मिशन अभियान के कारण अब ग्रामीणों को संक्रामक रोगों का खतरा भी सताने लगा है। ऐसा ही कुछ सिरकोनी विकास क्षेत्र के ग्राम समोपुर में देखने को मिला। यहां नाली की सफाई व गाँव मे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हल्की बरसात में ही ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ जाती है। नालियां चोक होने के कारण बरसात का पानी गांव से बाहर नहीं निकल पाता है। वहीं लोगों के घरों का पानी भी गांव की गलियों में ही फैलता रहता है। ऐसे में वहां कीचड़ व जलभराव के कारण जहां नालियों का पानी काला पड़ गया है वहीं दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी है। प्रशासन की ओर से लोगों को स्वच्छता अपनाने तथा घरों के आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांव में स्वच्छता अभियान चलाने व समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस विषय पर ग्राम विकास अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि गांवों की सफाई के लिए सफाईकर्मी को निर्देशित कर दिया गया है।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
गांवों में गंदगी का अंबार, संक्रामक रोगों का खतरा

Next article


