Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगहना कोठी का लकी ड्रा दो अप्रैल को

गहना कोठी का लकी ड्रा दो अप्रैल को

एक अप्रैल तक प्राप्त हो सकता है कूपन

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह दो अप्रैल को राजमहल में होने जा रहा है। पुरस्कार समारोह में विगत एक वर्ष से वितरीत किये गये कूपन का लकी ड्रा कराया जायेगा जिसमें लकी ड्रा विजेताओं को प्रथम पुरस्कार मारूती विटारा ब्रेजा, द्वितीय पुरस्कार मारुती वैगनॉर, तृतीय पुरस्कार रॉयल इन्फिल्ड, चतुर्थ पुरस्कार दो बाईक, पांचवाँ पुरस्कार दो स्कूटी, छठवाँ पुरस्कार 5 वाशिंग मशीन, सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर व आठवाँ पुरस्कार 50 इन्डकश्न चूल्हा वितरीत किया जायेगा। गहना कोठी फर्म के अधिष्ठाता व भाजपा नेता विवेक सेठ मोनू ने बताया कि गहना कोठी विगत 77 वर्षों से ग्राहकों के बीच अपना विश्वास बनाने के प्रयास में सफल रहा है। आगे भी हमारा प्रयास ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना रहेगा। अपने ग्राहकों के साथ दुकान के अलावा अलग से समय व्यतीत करने व व्यक्तिगत सम्बन्ध बनाये रखने के लिये पिछले कुछ सालों से लकी ड्रा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक पाँच हजार के आभूषण खरीद पर ग्राहकों को एक कूपन दिया जाता रहा है और समयावधि पूर्ण होने पर लकी ड्रा समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। जिससे हमे गहना कोठी परिवार सहित सभी ग्राहकों के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। इस बार लकी ड्रा समारोह का आयोजन 2 अप्रैल को किया जा रहा है, इसके पूर्व 1 अप्रैल तक बचे लोग भी 5 हजार तक की खरीद कर लकी ड्रा समारोह कर हिस्सा बन सकतें है। अधिष्ठाता विनित सेठ ने अपने सभी ग्राहकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।