जौनपुर धारा,जौनपुर। मिलान फाउंडेशन एवं सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बीआरपी इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ.सुबाष चंद्र सिंह, श्रीप्रकाश चंद्र यादव कार्यक्रम अधिकारी नेहा श्रीवास्तव एवं सुरभि श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.सुबाष चंद्र सिंह ने कहा कि किशोरी सशक्तीकरण के तहत उनके लीडरशिप एवं कैपेसिटी बिल्डिंग को लेकर 52 किशोरियों को गर्ल आइकन कार्यक्रम से जोड़ा गया है। ये किशोरिया अपने हम उम्र पियर समूह द्वारा समुदाय में लड़कियों की शिक्षा हेतु जागरूक करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संजय उपाध्याय पूर्वअध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने कहा कि गर्ल आईकॉन प्रोग्राम किशोरियों को शिक्षा की क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा और नई दिशा व नई रोशनी प्रदान करेगा। जौनपुर जनपद की किशोरियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। रंजना शुक्ला एवं सुरभि श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी सशक्तीकरण लीडरशिप ट्रेनिंग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य डिजिटल साक्षरता और करियर काउंसलिंग के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास किया जाता है। नेहा श्रीवास्तव उजमा और मुन्नी बेगम ने बताया कि संस्था वंचित समुदाय की किशोरियों को सूशिक्षित सुयोग्य और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मिलान द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय कार्यक्रम गर्ल आइकन कार्यक्रम है। परिणीता व सुपूर्णा ने बताया कि किशोरियों के शिक्षा हेतु गर्लआईकान प्रोग्राम के तहत 52किशोरी को स्मार्टफोन बैग और टीशर्ट वितरित किया गया है। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरभि श्रीवास्तव और अनुभव ने किया। कार्यक्रम में बालिकाओं के अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नेहा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का पुष्प गुछ देकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर ऋषि श्रीवास्तव मुन्ना मौर्य विनय यादव विवेक सुरभि उजमा सुपर्णा रंजना अनुभव परिणीता शामिल रही। संजय उपाध्याय ने सभी अतिथियों काआभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
गर्ल आइकान प्रोग्राम में 52 किशोरियों को स्मार्टफोन वितरण

Previous article
Next article


