जौनपुर धारा, खुटहन। उसरौली शहाबुद्दीन गांव में गत रविवार को गड्ढे में खरपतवार से ढंकी जीवित मिली नवजात की सुरक्षा हेतु पुलिस जिला चिकित्सालय के चाइल्ड लाइन में भेजने के बाद पुलिस ने मंगलवार की रात अज्ञात माता पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पूर्व प्रधान देवमणि यादव की तहरीर पर की गई। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उक्त गांव में घूर के गड्ढे से किसी नवजात की आवाज सुन वहां काम कर महिलाओं ने खरपतवार के नीचे छुपाए गए नवजात बच्ची को बाहर निकाला। उसकी सांसें चल रही थी। उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक को बुलाया गया। नवजात बच्ची स्वस्थ पायी गयी। मौके पर नवजात को गांव के ही एक दलित परिवार ने लालन पालन हेतु ले लिया। उस दिन मामले की सूचना पुलिस व चाइल्ड लाइन को नहीं दी गई। अखबारों में छपी खबरों को संज्ञान लेकर पुलिस गांव के कमलेश गौतम के घर पहुंच नवजात को कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय के चाइल्ड लाइन में दाखिल करा दिया था। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात माता पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी खोज की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
गड्ढे में जीवित मिली नवजात के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Previous article
Next article


