Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरगड्ढे में अनियंत्रित ट्रक पलटने से दबा बालक

गड्ढे में अनियंत्रित ट्रक पलटने से दबा बालक

  • स्थानीय लोगों ने जमीन को खोदकर बालक को निकाला, हालत गंभीर
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर में हुआ हादसा

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर तिराहा के समीप रामपुर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर गड्ढे में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पास में खेल रहा एक बालक दब गया। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस व ग्रामीणों के प्रयास से जमीन खोदकर बच्चे को बाहर निकाल कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार तो चल रहा है, लेकिन हालत गम्भीर बनी हुई है। शिकारपुर पुलिस चौकी से 50मीटर दूर रामपुर मार्ग पर गिट्टी से भरी ट्रक सड़क के किनारे खोदे गए गड्ढे के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें पास में खेल रहा मुन्ना का पुत्र आरुष 8वर्ष दब गया। ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही सभी बाजार के लोगों ने गड्ढा खोदकर बच्चे को बाहर निकाला। वहीं ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गया। ट्रक पलटने के दो घंटे बाद दो जेसीबी और एक क्रेन की सहायता से ट्रक सीधा किया गया बाजार के लोगों में आक्रोश होते ही पुलिस तैनात कर दी गई है। क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ शुक्ला ने बताया कि ट्रक पलटने से एक बच्चा दावा था जिसको बाजार के लोगों ने गड्ढे खोदकर बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय के लिए भेज दिया और ड्राइवर को भी चोट लगी हैं।