― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरखलिहान की भूमि पर अवैध रूप से बनवाई जा रही है पानी...

खलिहान की भूमि पर अवैध रूप से बनवाई जा रही है पानी की टंकी

  • मनमानी कर रहे प्रधान व लेखपाल हाईकोर्ट के आदेश की कर रहे अनदेखी
  • विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत कुंडी में चल रहा है निर्माण कार्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए विकास खंड मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत कुंडी में खलिहान खाते की भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के श्यामजीत राय ने ग्राम प्रधान व क्षेत्रीय लेखपाल पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश शासन व प्रशासन से लिखित शिकायत की है। श्यामजीत राय ने प्रमुख सचिव राजस्व प्रदेश शासन, आयुक्त वाराणसी मंडल व जिलाधिकारी को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर खलिहान की भूमि पर अवैध ढंग से बनवाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में हवाला दिया है कि टंकी के निर्माण से रिट याचिका संख्या 1288 वर्ष 1994 ग्राम सभा बनाम सीडीओ रामपुर में आठ जुलाई 1997 को उच्च न्यायालय प्रयागराज के पारित आदेश का स्पष्ट तौर पर उल्लंघन किया जा रहा है। यह ग्राम पंचायत के सार्वजनिक हित के विरुद्ध है। टंकी बन जाने से ग्रामवासियों के समक्ष खलिहान रखने का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने पत्र में लिखा है कि ग्राम पंचायत कुंडी में काफी सरकारी भूमि नवीन परती व बंजर पड़ी हुई है, जिस पर ग्राम पंचायत के कुछ लोग जोताई व बोवाई कर रहे हैं। वहां टंकी का निर्माण कराया जा सकता है। इस संबंध में पूछने पर केराकत की उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कहा कि खलिहान की जमीन पर किसी तरह का पक्का निर्माण नहीं कराया जा सकता। यह मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है। जांच कराई जा रही है। शिकायत सही मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

किशोरी को भगा ले जाने के आरोपित को जेल

जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां गांव निवासी व नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपित को पुलिस ने मंगलवार की भेर में पिलकिछा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका चलान न्यायालय भेज दिया गया। गांव निवासी अजीत बिंद इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले गया था। हांलांकि पुलिस के दबाव के चलते वह वारदात के तीसरे दिन किशोरी को गांव में छोड़ फरार हो गया। नाबालिग की मां के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share Now...